Responsive Full Width Slider

83 की उम्र में भी नहीं थमे Amitabh Bachchan , KBC 18 से पहले किया लगातार 24 घंटे काम

By Riya Kumari

Published :

Follow
83 की उम्र में भी नहीं थमे अमिताभ बच्चन, KBC 18 से पहले किया लगातार 24 घंटे काम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Amitabh Bachchan KBC 18: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म से सभी को प्रेरित किया है। 83 वर्ष की उम्र में उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) के प्रीमियर से पहले लगातार 24 घंटे की शिफ्ट पूरी की। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए साझा की।

यह भी पढे : Alliance Winner: मिनी माथुर बनीं पहले सीजन की विजेता, अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर जीते ₹50 लाख

सुबह 7 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक किया काम

Amitabh Bachchan ने बताया कि उन्होंने सुबह 7 बजे काम शुरू किया और अगले दिन सुबह 7 बजे तक लगातार शूटिंग की। उन्होंने कहा कि शूटिंग का तय शेड्यूल पूरा करना बेहद जरूरी था और अगर वह समय पर काम पूरा नहीं करते, तो उनकी जगह किसी और को लिया जा सकता था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “अगर शेड्यूल मिस हो जाता, तो नौकरी भी जा सकती थी।”

KBC 18 की तैयारी में जुटे बिग बी

Amitabh Bachchan इन दिनों KBC 18 की शूटिंग में व्यस्त हैं। शो का नया सीजन 10 अगस्त 2026 से Sony Entertainment Television और Sony LIV पर प्रसारित होगा। हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों को बिग बी अपने खास अंदाज में प्रतियोगियों से सवाल पूछते नजर आएंगे।

फैंस ने की समर्पण की तारीफ

83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन की ऊर्जा और काम के प्रति समर्पण ने फैंस को प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी कार्यशैली की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें भारतीय सिनेमा का सबसे अनुशासित कलाकार बता रहे हैं।

दशकों से कायम है वही जुनून

1969 में फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मों, टीवी और विज्ञापनों में लगातार सक्रिय हैं। KBC के साथ उनका जुड़ाव दो दशक से अधिक पुराना है और हर नए सीजन में उनका उत्साह पहले जैसा ही नजर आता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट