Responsive Full Width Slider

Hemant Soren Jamshedpur Visit: 8 अगस्त को जमशेदपुर आएंगे CM, शहीद निर्मल महतो को देंगे श्रद्धांजलि

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Hemant Soren Jamshedpur Visit

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार, 8 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर आएंगे। इस दौरान वह शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह भी पढ़े : Jharkhand Monsoon Session 2026: 8,399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, JPSC-JSSC मुद्दे पर हंगामा

हेलिकॉप्टर से होगा जमशेदपुर आगमन

मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 12:30 बजे रांची के स्टेट हैंगर से हेलिकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे और दोपहर 1:00 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल जाएंगे, जहां वे शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।

आमसभा के बाद लौटेंगे रांची

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री जमशेदपुर परिसदन पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 2:35 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से रांची के लिए रवाना होंगे और शाम तक मुख्यमंत्री आवास पहुंच जाएंगे।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय ने मुख्य सचिव, गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन, कोल्हान प्रमंडल, नागर विमानन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Z+ सुरक्षा के तहत रहेगा पूरा दौरा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन Z+ सुरक्षा श्रेणी में हैं। इसे देखते हुए पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन को चिकित्सा आपात स्थिति सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट