सर्दियों में अब सोमवार को भी खुला रहेगा टाटा जू, 27 नवंबर को तारा-सारा मनाएंगी पहला जन्मदिन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Tata Zoo Jamshedpur

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही जमशेदपुर के टाटा जू में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए जू प्रबंधन ने पर्यटकों को खास सुविधा देने का फैसला किया है। अब फरवरी 2027 तक टाटा जू सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा। यानी आमतौर पर साप्ताहिक अवकाश के कारण सोमवार को बंद रहने वाला चिड़ियाघर अब इस दिन भी पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

यह भी पढ़े :Jharkhand Weather Update : झारखंड में बढ़ेगी ठंड, 3 दिनों में 5 डिग्री गिरेगा तापमान

Sunrise Enclave

टाटा जू के डायरेक्टर नदीम अख्तर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ठंड के मौसम में बड़ी संख्या में लोग परिवार और बच्चों के साथ चिड़ियाघर घूमने पहुंचते हैं। ऐसे में सोमवार को भी जू खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि पर्यटकों को घूमने के लिए एक अतिरिक्त दिन मिल सके।

फरवरी तक सोमवार को भी कर सकेंगे टाटा जू की सैर

आमतौर पर टाटा जू प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहता है। लेकिन सर्दियों में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा को देखते हुए प्रबंधन ने इस नियम में अस्थायी बदलाव किया है। इस विशेष व्यवस्था के तहत फरवरी 2027 तक सोमवार को भी चिड़ियाघर खुला रहेगा।

इस फैसले से खासकर उन लोगों को फायदा होगा, जो सप्ताहांत के बजाय सोमवार को परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं।

27 नवंबर को तारा और सारा का पहला जन्मदिन

टाटा जू में इन दिनों एक और खास आयोजन की तैयारी चल रही है। चिड़ियाघर की आकर्षण बन चुकी बाघिन मेघना और बाघ रुद्र की बेटियां तारा और सारा 27 नवंबर को अपना पहला जन्मदिन मनाएंगी। इस मौके पर जू प्रबंधन की ओर से दोनों बाघ शावकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाने की भी तैयारी है।

नागपुर से जमशेदपुर लाए गए थे मेघना और रुद्र

जू के डायरेक्टर नदीम अख्तर के अनुसार, तारा और सारा के माता-पिता मेघना और रुद्र को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से जमशेदपुर लाया गया था। दोनों बाघ प्राकृतिक जंगल के परिवेश में पले-बढ़े हैं। अब उनकी बेटियां तारा और सारा टाटा जू में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं।

सर्दियों में सातों दिन चिड़ियाघर खोलने और तारा-सारा के पहले जन्मदिन के आयोजन से आने वाले दिनों में टाटा जू में पर्यटकों की चहल-पहल और बढ़ने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---