सोशल संवाद / जमशेदपुर : गोविंदपुर के अन्ना चौक के पास शनिवार को एसडी पब्लिक स्कूल की बस से हुई दुर्घटना में सात वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान गोविंदपुर भोला बगान निवासी रूही कुमारी के रूप में हुई है. हादसे में गोविंदपुर निवासी 11 वर्षीय रेहान और 21 वर्षीय रोशन शर्मा घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढे : Russian Oil: भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका में बड़ा कदम
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम कर दिया और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. साथ ही गोविंदपुर में भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित करने की मांग की है। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया. क्षेत्र के पार्षद डॉ परितोष सिंह, मुखिया सोनका सरदार, पूर्व मुखिया कांता देवी, अशोक सिंह, अशोक कुमार, चंदन पाण्डेय समेत कई दलों के नेतागण, स्थानीय ग्रामीण समेत सैकड़ो लोग रोड जाम कर दिए हैं।









