सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने की।

यह भी पढे : स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी पंचायत में बनेंगे, शिविर की तिथि घोषित
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और आदिवासी समाज के अधिकारों एवं योगदान को याद किया।
आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध: अवधेश सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने समस्त आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के पूर्ण उत्थान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए सदैव संकल्पित है। आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।
बिरसा मुंडा को किया नमन
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनके संघर्ष और समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने आदिवासी समाज के अधिकारों, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर अंसार खान, जिला महासचिव राकेश साहू, ईशान पात्रा, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, राजकुमार, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रजनी बंसल, रविंद्र, इंदुभूषण, फिरोज, नंदलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।









