सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील ने जमशेदपुर एफसी की ..लिक कंपनी जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व अधिकार गोवा की चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब को महज 100 रुपये के सांकेतिक मूल्य पर हस्तांतरित कर दिया। शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। नए मालिक को लाइसेंस का औपचारिक हस्तांतरण एक सप्ताह में पूरा होगा।

टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदररामम ने बताया कि सितंबर 2026 से जमशेदपुर एफसी के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के अनुबंध चर्चिल ब्रदर्स संभालेगा। इससे वरिष्ठ खिलाड़ियों और कोच का आगामी सत्र में पेशेवर करियर जारी रह सकेगा। जमशेदपुर एफसी का ब्रांड टाटा स्टील के पास ही रहेगा।









