Responsive Full Width Slider

छोटा गोविंदपुर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 8 लाख के गहने और 60 हजार नकद ले गए चोर

By Riya Kumari

Published :

Follow
छोटा गोविंदपुर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 8 लाख के गहने और 60 हजार नकद ले गए चोर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर के गडरा गोकुल (अंबेडकर नगर) में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, राजा शर्मा का परिवार दोपहर करीब 3 बजे निजी काम से परसुडीह मार्केट गया था और शाम करीब 5 बजे घर लौटा।

यह भी पढे : Ashish Banerjee Death: TMC दफ्तर में मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, पांच बार जीते थे चुनाव

इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाकर करीब 60 हजार रुपये नकद और 7-8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में चिंता और रोष का माहौल है।

मामले की सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी गई है और प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की अपील की गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---