सोशल संवाद / डेस्क : अभिनेत्री पूजा हेगड़े के लिए 16 अगस्त 2026 का दिन बेहद खास रहा। वह न्यूयॉर्क में आयोजित India Day Parade में Guest of Honour के तौर पर शामिल हुईं। भारतीय प्रवासियों की बड़ी मौजूदगी वाले इस आयोजन में पूजा ने तिरंगा थामकर भारत के प्रति अपना गर्व जाहिर किया।

यह भी पढे ; खनिज लोडिंग क्षेत्र में भी 130 की रफ्तार से दौड़ेंगी मालगाड़ियां
तिरंगे के साथ नजर आईं पूजा हेगड़े
India Day Parade में पूजा हेगड़े पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें वह भारतीय तिरंगे के साथ नजर आईं। एक तस्वीर में वह न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के Counterterrorism Bureau के एक अधिकारी के साथ भी दिखाई दीं।
बोलीं- न्यूयॉर्क की सड़कों पर दिखा भारत
पूजा हेगड़े ने इस सम्मान को अपने लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क की सड़कों पर इतने भारतीयों को अपने देश और अपनी जड़ों का गर्व के साथ जश्न मनाते देखना उनके लिए बेहद खास और भावुक अनुभव था।
अभिनेत्री ने Federation of Indian Associations का आभार जताते हुए कहा कि इस सम्मान को वह लंबे समय तक याद रखेंगी। उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘जय हिंद’ के साथ किया।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर खास आयोजन
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क में India Day Parade समेत कई देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय समुदाय ने अमेरिका की सड़कों पर तिरंगे और भारतीय संस्कृति के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।
पूजा हेगड़े का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े हाल ही में विजय स्टारर ‘Jana Nayagan’ में नजर आई थीं। फिल्म के बाद अब उनकी आगामी फिल्मों में ‘Kanchana 4’ और अभिनेता दुलकर सलमान के साथ आने वाली फिल्म शामिल हैं।









