सोशल संवाद/जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में 29 सितंबर को होने वाले 7वें दीक्षांत समारोह में 26 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिये जायेंगे. इनमें स्नातकोत्तर (2023-25) के 24, बीएड (2023-25) में 01 तथा एमबीए (सत्र 2022-24) में 01 स्वर्ण पदक शामिल है.

यह भी पढे:वैली व्यू स्कूल: कैरियर मेला से बच्चों ने जाना अपना भविष्य
विश्वविद्यालय प्रशासन ने टॉपरों की आधिकारिक सूची भी जारी कर दी है. साथ ही कहा गया है कि यदि जारी टॉपर सूची पर किसी छात्र-छात्रा को आपत्ति हो, तो वे सूची प्रकाशन के 5 दिनों के भीतर प्राचार्य या विभागाध्यक्ष द्वारा अनुशंसित आवेदन के साथ परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
टॉपर्स की सूची :
पीजी विभाग, कोल्हान विवि : रूपा सिंह मुंडा (संस्कृत, ओवरऑल टॉपर),
लाल मुर्मू (फिजिक्स), शिवा पूर्ति (फिलॉसफी), अमिला सिंकू (कॉमर्स), कृति दीपा मोहंता (केमिस्ट्री), ज्योत्सना रानी जेना (बॉटनी), बिमल बारजो (इकोनॉमिक्स), सरोज कुमार आदित्य (मैथ्स), जुरा बारी (एंथ्रोपोलॉजी) व अन्य.
करीम सिटी कॉलेज : मो मिन्हाज आलम (उर्दू), आरती कुमारी (साइकोलॉजी), कुमारी प्रियंका महतो (इंग्लिश) और इशरत परवीन (बीएड टॉपर).
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज : संजय सोलोमन (हिंदी), वजिहा खुर्शीद (जूलॉजी) व सागर कुमार (पॉलिटिकल साइंस).
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज : शुभदीप हालदार (ज्योग्राफी) तथा नीलम परवीन (एमबीए टॉपर).
अन्य : बहरागोड़ा कॉलेज से लक्ष्मीमोनी मुर्मू (बंगाली) व महिला महाविद्यालय सरायकेला-खरसावां से बारशा साथुआ (इतिहास).









