Responsive Full Width Slider

शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार की तैयारियां तेज, 27 अगस्त को प्रधानाध्यापकों की बैठक

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार की तैयारियां तेज, 27 अगस्त को प्रधानाध्यापकों की बैठक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार को सफल बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की व्यवस्था और आयोजन से जुड़े लोग लगातार बैठकें कर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य झारखंड की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करना और शिक्षकों के सुझावों को सामने लाना है।

यह भी पढ़े : देवघर में आस्था का सैलाब, अंतिम सोमवारी पर उमड़ा कांवरियों का जनसैलाब

इसी क्रम में रविवार को विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 27 अगस्त को पीपुल्स एकेडमी, न्यू बाराद्वारी में होने वाली प्रधानाध्यापकों की बैठक को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। इसमें सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से सेमिनार को लेकर सुझाव लिए जाएंगे और कार्यक्रम को बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श होगा।

बैठक में बताया गया कि जमशेदपुर शहर के सरकारी और निजी विद्यालयों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। आयोजन को लेकर शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का प्रयास है कि अधिक से अधिक शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

6 सितंबर को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा सेमिनार

सेमिनार के दिन सुबह 9:30 बजे से पंजीकरण शुरू होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्राथमिक विद्यालयों से जुड़े विषयों पर केंद्रित रहेगा।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक दूसरा सत्र माध्यमिक विद्यालयों से संबंधित विषयों पर होगा। दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक तीसरे सत्र में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, चौथा सत्र दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा, जिसमें छात्र आंदोलन के विभिन्न आयामों पर चर्चा और विचार रखे जाएंगे।

बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, चंद्रदीप पांडेय, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, नवनीत कुमार, विनीत और आदित्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से सेमिनार को सफल बनाने के लिए लगातार संपर्क और बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट