Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

देवघर में आस्था का सैलाब, अंतिम सोमवारी पर उमड़ा कांवरियों का जनसैलाब

By Riya Kumari

Published :

Follow
देवघर में आस्था का सैलाब, अंतिम सोमवारी पर उमड़ा कांवरियों का जनसैलाब
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राजकीय श्रावणी मेला 2026 की चौथी और अंतिम सोमवारी पर बाबा नगरी देवघर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट सुबह 4:13 बजे खुलते ही श्रद्धालुओं के जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया।

यह भी पढे : वनवासी कल्याण केंद्र के प्रशिक्षण वर्ग में संकल्प से सेवा तक-“ग्रामवासी-नगरवासी, हम सब भारतवासी” के भाव को मिला नया विस्तार

मंदिर परिसर से लेकर रूट लाइन तक हर तरफ कांवरियों की भीड़ नजर आई। शिवभक्त लगातार ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए आगे बढ़ते रहे।

रात 2 बजे ही नंदन पहाड़ तक पहुंची कतार

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए कांवरियों की कतार रात करीब 2 बजे ही नंदन पहाड़ तक पहुंच गई थी। इसके बाद भी श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

रूट लाइन में बड़ी संख्या में कांवरिए कतारबद्ध होकर मंदिर की ओर बढ़ते रहे। इस दौरान पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा नजर आया।

प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्था

अंतिम सोमवारी पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ कांवरियों को व्यवस्थित तरीके से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कराने की व्यवस्था की गई है।

बाबा नगरी हुई शिवमय

श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी पर देवघर पूरी तरह शिवमय नजर आया। मंदिर परिसर और कांवरिया रूट पर लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति से बाबा नगरी का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator