सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में बिस्टुपुर स्थित ब्लड सेंटर , जमशेदपुर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े : इंकैब कर्मचारियों की पीएफ राशि के दावे पर वेदांता तैयार, कुल 4.5 करोड़ रुपये का दिया क्लेम
शिविर में एसोसिएशन के 80 से अधिक फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव दलजीत सिंह, सह-सचिव राजेश चौहान एवं बलराम सरदार, कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई, कार्यकारी सदस्य रजनीश उपाध्याय, ओम प्रकाश साह, रणजीत सिंह गबरी, हरिनारायण प्रसाद सहित संस्था के संस्थापक सदस्य मुकेश कुमार, यश प्रजापति, बाबूलाल प्रसाद, अभिमन्यु कुमार, टी. सुभाष बालाजी, उज्ज्वल दत्ता एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवम टीम PSF का सहयोग रहा , एसोसिएशन के अन्य सभी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
एसोसिएशन ने रक्तदान को महादान बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।









