सोशल संवाद/डेस्क : देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के प्रतिशोध में चांडिल के कांदरबेडा टेंथ माइल स्टोन होटल में कदमा विजया हैरीटेज निवासी इंटरनेश्नल होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गई है। दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सारे कारोबार को विक्रम शर्मा संभाल रहा था।
वहीं, गणेश सिंह का निखार का करीबी था।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर भीषण जाम, साकची-आजादनगर मार्ग पर घंटों फंसे रहे वाहन
इसलिए विरोधी गिरोह ने उसको टारगेट किया। इसकी पुष्टि होने के बाद गठित एसआईटी ने दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह गिरोह के साथी ईस्टप्लांट बस्ती निवासी भोला सिंह, बिट्टू मिश्रा और अमित सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि, पुलिस को उनसे कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं चांडिल थाना में विक्रम शर्मा के करीबी समेत चार लोगों को हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने शूटरों की पहचान कर ली है। घटना के समय होटल में निखार के साथ मीटिंग में बैठे चांडिल निवासी सुखदेव पहाडिया और पारडीह के मनमन सिंह को भी पकड़ा है।
जांच में यह बात सामने आई है कि निखार के साथ होटल में बैठकर मीटिंग कर रहे किसी एक ने ही शूटरों को पुख्ता जानकारी दी। जिसके बाद
शूटर पहुंचे और गोली मारने के बाद बाइक से भाग निकले। जांच के दौरान पुलिस ने विक्रम शर्मा (अब मृत) के एक करीबी समेत चार लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद मंगलवार को चांडिल थाना में पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
टेल्को क्षेत्र में संदिग्ध के रहने की हो रही जांच
पुलिस टीम निखार हत्याकांड में वर्ष 2010 में जेम्को में बीरे हत्याकांड में जुड़े अपराधियों की भूमिका भी जांच कर रही है। पुलिस को पता चला है कि मिश्रा गिरोह ने अखिलेश सिंह गिरोह से हाथ मिला लिया है। ऐसे में जेम्को एरिया में बिहार के सीवान में रहने वाले दो अपराधी एजाज और परवेज पिछले एक सप्ताह से आकर ठहरे हुए थे। पुलिस उनकी तलाश भी कर रही है। इसको लेकर टेल्को थाना में पुलिस ने 3, सुंदरनगर थाना, एमजीएम थाना में भी कुछ लोगों को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है।









