Responsive Full Width Slider

सैफ अली खान पर हमले के केस में नया मोड़, आरोपी ने गुनाह कबूल करने की जताई इच्छा

By Sanjana Das

Published :

Follow
सैफ अली खान पर हमले के केस में नया मोड़, आरोपी ने गुनाह कबूल करने की जताई इच्छा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अभिनेता सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले के मामले में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। केस में गिरफ्तार आरोपी ने अब अदालत के सामने अपना गुनाह कबूल करने की इच्छा जताई है। आरोपी ने कोर्ट से सजा में कुछ नरमी बरतने की अपील भी की है।

यह भी पढे : अर्चना पूरन सिंह बोलीं- कपिल शर्मा के जोक्स पर हंसना सबसे मुश्किल काम, बयान हुआ वायरल

मामले में आरोपी बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने मुंबई की अदालत में आवेदन दिया है। उसके वकील के मुताबिक, आरोपी चाहता है कि वह अदालत के सामने अपना अपराध स्वीकार करे। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।

क्या है सैफ अली खान पर हमले का मामला?

यह घटना 16 जनवरी 2025 की है। रात के समय एक व्यक्ति सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुस गया था। इसी दौरान अभिनेता पर चाकू से हमला किया गया। हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

पुलिस ने जांच के बाद मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ घर में घुसने और हमला करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी ने क्यों मांगी गुनाह कबूल करने की अनुमति?

आरोपी की ओर से अदालत में दायर अर्जी में अपराध स्वीकार करने की इच्छा जताई गई है। साथ ही सजा में नरमी बरतने की मांग भी की गई है।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि अदालत आरोपी की इस अर्जी को किस तरह लेती है। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष से इस मामले में जवाब मांगा है।

11 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को तय की है। अब अभियोजन पक्ष की दलील और आरोपी की अर्जी पर अदालत के रुख का इंतजार है।

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था। अब आरोपी की ओर से गुनाह कबूल करने की इच्छा जताए जाने के बाद केस एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट