Drishyam The Conclusion: फिर लौटेगा विजय सालगांवकर का राज, अजय देवगन की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

By Sanjana Das

Updated On:

Follow
Drishyam The Conclusion: फिर लौटेगा विजय सालगांवकर का राज, अजय देवगन की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अजय देवगन की पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाली है। फिल्म के तीसरे पार्ट का नाम ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ रखा गया है। इसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढे : कुकू कोहली की प्रेयर मीट में भावुक हुईं अरुणा ईरानी, सौतेली बेटियां पूजा-करिश्मा बनीं सहारा

मेकर्स ने फिल्म को फ्रेंचाइजी का फाइनल चैप्टर बताया है।

क्या है विजय सालगांवकर की खासियत?

Sunrise Enclave

विजय सालगांवकर कोई पुलिस ऑफिसर या सुपरहीरो नहीं है। वह एक आम आदमी है, लेकिन मुश्किल हालात में उसकी समझदारी और चीजों को याद रखने की क्षमता उसे खास बनाती है। अपनी फैमिली को बचाने के लिए वह हर कदम सोच-समझकर उठाता है।

‘दृश्यम’ की पहली दोनों फिल्मों में विजय ने अपनी फैमिली को बचाने के लिए पुलिस से कई राज छिपाए। अब तीसरे पार्ट में कहानी किस मोड़ पर जाएगी, इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।

2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में जयदीप अहलावत की भी अहम भूमिका बताई जा रही है।

फिल्म के नाम से ही साफ है कि इस बार विजय सालगांवकर की कहानी को एक निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया जाएगा। अब देखना होगा कि विजय एक बार फिर अपने परिवार को बचा पाता है या इस बार उसके पुराने राज सामने आ जाते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट