Responsive Full Width Slider

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, 4 पैरा SF में भी दे चुके हैं सेवा

By Sanjana Das

Published :

Follow
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, 4 पैरा SF में भी दे चुके हैं सेवा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एडीसी (Aide-de-Camp) मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने भारतीय सेना से समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है। करीब आठ साल की सैन्य सेवा के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

यह भी पढे : मेजर ऋषभ 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के अधिकारी भी रह चुके हैं।

मेजर ऋषभ 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के अधिकारी भी रह चुके हैं।

गणतंत्र दिवस पर पहली बार चर्चा में आए

मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल पहली बार 2021 के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान चर्चा में आए थे। उस समय उन्होंने जाट रेजिमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया था। उनकी टुकड़ी को बेस्ट मार्चिंग कंटिजेंट का खिताब भी मिला था।

इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना की 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज में जगह बनाई। यह उनके सैन्य करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक रही।

राष्ट्रपति मुर्मू के ADC रह चुके हैं ऋषभ

मेजर ऋषभ के करियर का एक अहम पड़ाव तब आया, जब उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ADC नियुक्त किया गया। इस जिम्मेदारी के दौरान वह राष्ट्रपति के साथ कई आधिकारिक कार्यक्रमों, राष्ट्रीय समारोहों और विदेश दौरों में नजर आए।

राष्ट्रपति के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। खासकर राष्ट्रपति के साथ बारिश में छाता पकड़े उनकी तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गए।

21 अगस्त को राष्ट्रपति से की विदाई मुलाकात

ADC की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद मेजर ऋषभ ने 21 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए आभार जताया।

क्यों लिया समय से पहले रिटायरमेंट?

मेजर ऋषभ के सेना छोड़ने के फैसले को लेकर काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि, सेना छोड़ने के बाद उनकी अगली योजना को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल की सैन्य यात्रा और राष्ट्रपति के ADC के रूप में उनकी भूमिका ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। अब सेना से रिटायरमेंट के बाद उनके अगले कदम पर लोगों की नजर है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---