सोशल संवाद / डेस्क : आज अनुमंडल पदाधिकारी, चक्रधरपुर एवं उनकी टीम द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के नोटिस चरण के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों पर नो-मैपिंग एवं विसंगतियों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।

यह भी पढ़े : रांची में पत्रकारों का आक्रोश, महिला पत्रकार से मारपीट पर दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई
इस क्रम में बूथ संख्या 183 – उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गुइगांव, बूथ संख्या 194 – मध्य विद्यालय, इचाकुटी (पूर्वी भाग) तथा बूथ संख्या 195 – मध्य विद्यालय, इचाकुटी (पश्चिमी भाग) में सुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त सभी मतदाताओं द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए।
चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में नोटिस प्राप्त मतदाताओं के मामलों की सुनवाई के लिए 24 अगस्त से 19 सितंबर तक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि उनके मामलों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पादन किया जा सके।









