Responsive Full Width Slider

जमशेदपुर में डेंगू की रोकथाम के लिए सामूहिक सतर्कता जरूरी: अगले 25 दिन अहम

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Collective vigilance essential to prevent Dengue in Jamshedpur

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक ही परिवार के दो सदस्यों में डेंगू की पुष्टि और उनके घर तथा आसपास Aedes मच्छरों के breeding sites की पहचान के बाद डेंगू की रोकथाम को लेकर सामूहिक सतर्कता और कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। परिवार के सदस्यों का कोई यात्रा इतिहास नहीं होना स्थानीय स्तर पर संक्रमण की संभावना की ओर संकेत करता है।

यह भी पढ़े : Adityapur News: आसंगी चेक डैम में 2 युवक डूबे, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

पिछले तीन वर्षों से #PaltiMaar जैसे अभियानों के माध्यम से नागरिकों को घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा कूलर, गमले, टायर, कबाड़ और अन्य छोटे जलस्रोतों की नियमित सफाई के लिए जागरूक किया जाता रहा है।

डेंगू की रोकथाम में प्रशासन के प्रयासों के साथ नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। Aedes मच्छर घरों के आसपास जमा साफ पानी में पनप सकता है। इसलिए प्रत्येक परिवार सप्ताह में कम-से-कम एक बार “Dry Day – #PaltiMaar” मनाकर अपने घर और आसपास के संभावित breeding sites की जांच और सफाई करे।

आने वाले लगभग 25 दिन डेंगू की रोकथाम के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इस अवधि में थोड़ी सी सावधानी और नियमित सफाई संक्रमण के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।आइए, डर नहीं—सावधानी अपनाएं। 10 मिनट की साप्ताहिक सफाई, डेंगू से बचाव की मजबूत तैयारी।

जहां पानी जमा हो, उसे खाली करें या ढककर रखें। छोटे से छोटे कंटेनर को भी नजरअंदाज न करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---