Bistupur में श्री वेंकटेश्वर की लक्षार्चना, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

By Riya Kumari

Published :

Follow
Bistupur में श्री वेंकटेश्वर की लक्षार्चना, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पूजा-पाठ के लिए शुभ माने जाने वाले महीने में बिष्टुपुर के एल रोड स्थित मद्रासी सम्मेलनी परिसर में श्री वेंकटेश्वर (श्री बालाजी) की विशेष लक्षार्चना पूजा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान श्री गणेश की पूजा से हुई। इसके बाद श्री वेंकटेश्वर की एक लाख बार अर्चना की गई। पूजा के बाद पंडितों ने विधिवत हवन कराया। इसके पश्चात महाआरती हुई और सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

यह भी पढे : कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा शोध एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मद्रासी सम्मेलनी ट्रस्ट और समिति के सदस्यों ने सहयोग किया। इनमें ट्रस्ट के सचिव एस. सुब्रमण्यम, एम.एस.वी. शिवा, एस. शेषाद्री, ए.आर. गोपालन, समिति के अध्यक्ष एस. रमेश, उपाध्यक्ष शिव कुमार, सचिव एन. श्रीनिवासन, कोषाध्यक्ष राघवन, संयुक्त सचिव दिलीप कुमार समेत अन्य समिति सदस्य शामिल रहे।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---