Dr Abhishek Child Care

Jamshedpur Voter List 2026: छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे, 24 सितंबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jamshedpur Voter List 2026 Names of eligible voters left out to be added
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए पात्र भारतीय नागरिकों को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Cyber Crime: साइबर अपराध पर SSP सख्त, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

बैठक में प्रपत्र-6 के जरिए प्राप्त आवेदनों, उनके निष्पादन और मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

5 अगस्त से लिए जा रहे हैं आवेदन

उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार 5 अगस्त 2026 से उन पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन लिए जा रहे हैं, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रपत्र-6 के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों को अगले दो दिनों के भीतर बीएलओ ऐप पर दर्ज किया जाए। इससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण और नाम जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

BLO करेंगे मतदान केंद्रों का सत्यापन

बैठक में सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और BLO सुपरवाइजर को अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र देना होगा कि उनके क्षेत्र के सभी छूटे हुए पात्र मतदाताओं से आवेदन प्राप्त कर लिया गया है।

प्रमाण पत्र में यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी अर्हताधारी नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रह गया है।

24 सितंबर तक देनी होगी रिपोर्ट

BLO और BLO सुपरवाइजर से प्रमाण पत्र मिलने के बाद संबंधित ERO अपने AERO से भी इसी तरह का प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे। इसके बाद सभी ERO अपनी प्रमाणित रिपोर्ट 24 सितंबर 2026 तक जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे।

उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने को कहा गया है।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---