सोशल संवाद / डेस्क : लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सह छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी श्री सुखदेव भगत कल दिनांक 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ के प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे उसे पूर्व आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मलकीत सिंह गैदू सांसद राज्यसभा,उमेश पटेल पूर्व मंत्री सह प्रभारी महामंत्री, राजेश तिवारी पूर्व एआईसीसी सचिव, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूलों देवी नेता सहित अन्य कांग्रेस नेतागण नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी एवं लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत से नई दिल्ली में आत्मीय मुलाकात की।
यह भी पढ़े : हर्ष मल्होत्रा का केजरीवाल और CJP पर हमला, बोले- ‘AAP के पैसे से चल रही है CJP’
इस अवसर नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सुखदेव भगत का हार्दिक अभिनंदन एवं अभिवादन किया और उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने, जिला एवं ब्लॉक इकाइयों को सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर लंबी एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
चर्चा में संगठनात्मक एकजुटता, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़े वर्गों को संगठन में समुचित प्रतिनिधित्व देने, तथा जनता के ज्वलंत मुद्दों – महंगाई, बेरोजगारी, जल-जंगल-जमीन, किसानों-मजदूरों के हक – को सड़क से सदन तक प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेसी एक परिवार की तरह है। हम सब मिलकर संगठन को गांव-गांव, बूथ-बूथ तक मजबूत करेंगे। कार्यकर्ता ही हमारी असली पूंजी हैं, उनका सम्मान और मनोबल बढ़ाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, सोनिया गांधी जी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संगठन को नई धार दी जाएगी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सशक्त जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।











