Advertisement 1
Advertisement 2

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी लदे दो वाहन जब्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी लदे दो वाहन जब्त
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन एवं जिला खनन कार्यालय का जांच अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत खान निरीक्षक निखिल दास ने खनिज परिवहन वाहनों की जांच की। जांच के दौरान गिट्टी लदे दो वाहनों को जब्त किया गया।

यह भी पढे : गोलमुरी केनरा बैंक में 33 करोड़ की डकैती, 23.80 किलो सोना और 42 लाख कैश ले गए अपराधी

800 CFT गिट्टी लदा 12 चक्का वाहन जब्त

जांच के दौरान OD09V-0603 नंबर के 12 चक्का वाहन को रोका गया। जांच में वाहन पर करीब 800 CFT गिट्टी लदी पाई गई। वाहन को अवैध खनिज परिवहन के मामले में जब्त कर संबंधित थाना की अभिरक्षा में सुरक्षित रखने के लिए सुपुर्द कर दिया गया।

720 CFT गिट्टी लदा हाइवा भी पकड़ा

वहीं, दूसरे मामले में JH06BF-4108 नंबर के 10 चक्का हाइवा की जांच की गई। इसमें करीब 720 CFT गिट्टी लदी मिली। जिला खनन कार्यालय के अनुसार वाहन को ओवरलोड खनिज परिवहन के मामले में जब्त किया गया है। इसके बाद हाइवा को भी संबंधित थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जिला खनन कार्यालय ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों, चालकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्रचलित नियमों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खनन विभाग ने खनिज परिवहन से जुड़े वाहन मालिकों और अन्य संबंधित लोगों से अपील की है कि वे परिवहन से संबंधित सभी निर्धारित नियमों और प्रावधानों का पालन करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator