Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा एक नवंबर को

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा एक नवंबर को
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) का आयोजन एक नवंबर को किया जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने सोमवार को इस संबंधित निर्देश जारी कर दिए। निर्देश के अनुसार, जेटेट का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक चलेगी, जिसमें उच्च प्राथमिक स्तर (छठी से आठवीं कक्षा) की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली दो बजे से 4.30 बजे तक चलेगी, जिसमें प्राथमिक स्तर (पहली से पांचवीं कक्षा) की परीक्षा होगी।

यह भी पढे : सिंहभूम चैम्बर की 75वीं आमसभा संपन्न, चारों उपसमितियों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जैक ने कहा है कि अभ्यर्थी 15 अक्तूबर से एडमिट कार्ड जैक की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड की मूल प्रति लानी होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। ऐसे अभ्यर्थी सिविल सर्जन या जिला शल्य चिकित्सा पदाधिकारी से प्राप्त अपने दिव्यांगता प्रमाणपत्र और आवेदन परीक्षा से पहले डीईओ कार्यालय में जमा करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator