CM Hemant Soren की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था इलाज

By Riya Kumari

Published :

Follow
CM Hemant Soren की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था इलाज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का गुरुवार को रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सोरेन परिवार समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

यह भी पढे : सिंहभूम में रेल सुविधाओं को लेकर भाजपा पर प्रीतम बांकिरा का हमला, बोले- ‘सेवा नहीं, मेवा बटोरने का संकल्प’

Sunrise Enclave

रूपी सोरेन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और 18 सितंबर से हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार के कई मंत्री भी अस्पताल पहुंचे और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। हालांकि, इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

शिबू सोरेन की पत्नी थीं रूपी सोरेन

रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं। शिबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आने के बाद JMM नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी शोक का माहौल है।

सोरेन परिवार में शोक की लहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पार्टी नेता और समर्थक शोक व्यक्त कर रहे हैं। परिवार और करीबियों के बीच भी मातम का माहौल है।

कैबिनेट बैठक भी हुई स्थगित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार शाम झारखंड मंत्रालय में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को पहले ही स्थगित कर दिया गया था। रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बीच यह फैसला लिया गया था।

रूपी सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की स्थिति है। नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट