Nisha Bhagat Case: मौत से पहले वकील को किए थे दो फोन, CBI जांच में सामने आई अहम जानकारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Nisha Bhagat Case: मौत से पहले वकील को किए थे दो फोन, CBI जांच में सामने आई अहम जानकारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड की आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में सीबीआई जांच के दौरान एक नई जानकारी सामने आई है। मौत से कुछ घंटे पहले निशा भगत ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिशिर राज को दो बार फोन किया था। उन्होंने फोन पर अजय तिर्की के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को लेकर सलाह मांगी थी। सीबीआई ने अधिवक्ता का बयान दर्ज कर इस बातचीत से जुड़ी जानकारी जुटाई है।

यह भी पढे : झारखंड में महंगाई की मार: चीनी, दाल, चावल और सरसों तेल के दाम बढ़े, बिगड़ा रसोई का बजट

Sunrise Enclave

अजय तिर्की के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांगी थी सलाह

अधिवक्ता शिशिर राज के अनुसार, निशा भगत ने पहली बार फोन कर अजय तिर्की के खिलाफ केस दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई को लेकर सलाह मांगी थी। इस पर उन्होंने कहा था कि पहले वह पूरे मामले को समझेंगे, फिर कानूनी राय देंगे।

कुछ समय बाद निशा ने दोबारा फोन किया। उस समय अधिवक्ता एयरपोर्ट जाने के लिए रास्ते में थे। आवाज स्पष्ट नहीं सुनाई देने के कारण उन्होंने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दोबारा बात करने को कहा। बाद में उन्होंने खुद निशा को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्हें निशा की मौत की जानकारी मिली।

CBI ने अधिवक्ता का दर्ज किया बयान

सीबीआई ने रविवार को अधिवक्ता शिशिर राज से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। जांच टीम ने उनसे यह जानने की कोशिश की कि निशा से उनकी बातचीत कब हुई थी और उन्होंने किस विषय पर कानूनी सलाह मांगी थी।

अधिवक्ता ने पूछताछ के दौरान निशा की मौत पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि निशा काफी साहसी महिला थीं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती थीं।

फेसबुक लाइव के बाद हुई थी निशा भगत की मौत

निशा भगत की मौत 6 नवंबर 2026 को हुई थी। इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी परेशानी साझा की थी और राज्य सरकार, प्रशासन तथा कुछ लोगों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी सुरक्षा और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए थे।

निशा के पिता ने उनकी मौत के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद झारखंड सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया।

दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। वहीं, मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया था।

फिलहाल सीबीआई निशा भगत की मौत से पहले हुई बातचीत, फेसबुक लाइव और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है। मौत की असली वजह और जिम्मेदारी से जुड़े सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट