चक्रधरपुर मंडल का दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, संरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधरपुर मंडल का दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, संरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने आज चक्रधरपुर मंडल का निरीक्षण किया। इस दौरान रेल संरक्षा, यात्री सुविधाओं और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल परिचालन को सुरक्षित बनाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

यह भी पढे : Jharkhand News: लातेहार में आदिवासी महिला से मारपीट का आरोप, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

बॉन्डामुंडा से टाटानगर तक विंडो ट्रेलिंग

Sunrise Enclave

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने बॉन्डामुंडा (BNDM) से टाटानगर और टाटानगर से बादामपहाड़ (BMPR) तक विंडो ट्रेलिंग की। इसके जरिए रेल पटरियों, परिचालन व्यवस्था और रेलवे की अन्य परिसंपत्तियों की स्थिति का जायजा लिया गया।

अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का निरीक्षण

महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे रायरंगपुर और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा को मजबूत करने, विकास कार्यों को गति देने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर, CCM (PS&Catg.)/SER सहित दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय और मंडल के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट