दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध 10 अक्टूबर को भी अगले आदेश तक जारी रहेगा।

यह भी पढे : SIR-2026: चक्रधरपुर में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे मेगा हेल्प डेस्क कैंप

57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

Sunrise Enclave

मेट्रो के प्रभावित स्टेशनों में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, नई दिल्ली, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस, आईटीओ, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। पुलिस ने जरूरत पड़ने पर संबंधित स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेनों की आवृत्ति कम करने का भी अनुरोध किया था।

DMRC के अनुसार, प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी, लेकिन नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले मेट्रो की आधिकारिक एडवाइजरी जांचने की सलाह दी गई है।

CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने अनुमति नहीं दी

CJP और छात्र संगठनों ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह प्रदर्शन चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रस्तावित है।

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, आवेदन निर्धारित समय से पहले नहीं दिया गया था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी हैं। अधिकारियों ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यात्रियों को हो सकती है परेशानी

मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने पड़ सकते हैं। इसके अलावा, 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली कुछ ट्रेनों को भी रद्द किए जाने की खबर है। यात्रियों को यात्रा से पहले मेट्रो और रेलवे की आधिकारिक सूचनाएं जांचने की सलाह दी गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट