SIR-2026: चक्रधरपुर में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे मेगा हेल्प डेस्क कैंप

By Riya Kumari

Published :

Follow
SIR-2026: चक्रधरपुर में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे मेगा हेल्प डेस्क कैंप

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर 9 अक्टूबर 2026 को पोड़ाहाट के अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), 56-चक्रधरपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढे : चक्रधरपुर मंडल का दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, संरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा

Sunrise Enclave

बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नोटिस सुनवाई की अद्यतन स्थिति और प्रपत्र-6 (Form-6) के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप

बैठक में बताया गया कि 10 अक्टूबर 2026 को चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप और चुनाव पाठशाला से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कैंपों में मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान, नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए Form-6 भरने और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।

नोटिस पाने वाले मतदाता भी जमा कर सकेंगे दस्तावेज

जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है और जिन्होंने अब तक सुनवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, वे भी कैंप में अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें आगे की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

बैठक में पात्र नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट