एपल का पहला टचस्क्रीन मैकबुक और OLED आईपैड-मिनी लॉन्च होगा:अक्टूबर में 2 बड़े इवेंट

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Apple's first touchscreen MacBook and OLED iPad Mini to launch

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : एपल इस महीने दो बड़े इवेंट्स की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अक्टूबर के आखिरी में एक स्पेशल इवेंट कर सकती है, जिसमें एपल का पहला टचस्क्रीन मैकबुक और नया आईपैड मिनी पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : Jio AI Smart Glasses: अब चश्मे से होगी UPI पेमेंट! 12 भारतीय भाषाओं में मिलेगा लाइव ट्रांसलेशन

Sunrise Enclave

इसके अलावा 13 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में एपल के नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स सामने आ सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी (संभावित 27 अक्टूबर) में होने वाले इवेंट में M6 चिपसेट वाले नए मैकबुक और आईमैक मॉडल्स भी पेश होंगे।

यह इवेंट एक ऑनलाइन वीडियो प्रेजेंटेशन के साथ-साथ इन-पर्सन प्रेस सेशन के रूप में आयोजित किया जाएगा। कंपनी का मुख्य फोकस वीडियो प्रोडक्शन, फोटो एडिटिंग और म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े क्रिएटिव प्रोफेशनल्स पर होगा।

एपल का पहला टचस्क्रीन मैकबुक

रिपोर्ट के मुताबिक, इवेंट में एपल अपने टचस्क्रीन मैकबुक प्रो को लॉन्च कर सकता है।

  • कोडनेम: नए मॉडल का कोडनेम K114 और K116 बताया जा रहा है।
  • डिस्प्ले और डिजाइन: OLED डिस्प्ले मिलेगा और यह मौजूदा मैकबुक मॉडल्स के मुकाबले काफी हल्के होंगे।
  • डायनेमिक आइलैंड: आईफोन में मिलने वाला डायनेमिक आइलैंड इंटरफेस अब पहली बार इन मैकबुक्स में भी देखने को मिल सकता है।

M6 चिप वाले मैकबुक प्रो और आईमैक भी आएंगे

टचस्क्रीन मैकबुक के अलावा, एपल अपने रेगुलर मैकबुक प्रो (कोडनेम J804) और आईमैक (कोडनेम J833) को भी अपडेट करने की तैयारी में है। ये मॉडल्स मौजूदा डिजाइन को बरकरार रखते हुए नए M6 चिपसेट पर स्विच होंगे।

  • नया आईपैड मिनी: OLED स्क्रीन और लैंडस्केप कैमरा नया आईपैड मिनी (कोडनेम J510) एक बड़े अपग्रेड के साथ आ सकता है।
  • OLED डिस्प्ले: इसमें पहली बार OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • कैमरा और स्पीकर: वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए फ्रंट कैमरा लैंडस्केप पोजीशन में शिफ्ट किया जाएगा और स्पीकर सिस्टम को रीवैम्प किया जाएगा।
  • पिछला अपडेट: एपल ने इससे पहले आईपैड मिनी को 2024 में अपडेट किया था।

13 अक्टूबर को स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स का इवेंट

मैक और आईपैड लॉन्च से पहले एपल 13 अक्टूबर को अपना स्मार्ट होम इवेंट होस्ट करेगा।

  • क्या होगा खास: इसमें डिस्प्ले वाला एपल का पहला स्मार्ट होम हब, नया होमपॉड मिनी और अपडेटेड एपल टीवी पेश किया जा सकता है।
  • सिरी की भूमिका: इन सभी स्मार्ट डिवाइसेस को कंट्रोल करने में ‘सिरी’ की मुख्य भूमिका होगी।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---