Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे में ग्रेजुएट के लिए 3,548 पदों पर भर्ती, 6 नवंबर तक करें आवेदन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे में ग्रेजुएट के लिए 3,548 पदों पर भर्ती, 6 नवंबर तक करें आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC-ग्रेजुएट) भर्ती 2026 के तहत 3,548 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना CEN संख्या 06/2026 के तहत निकाली गई है।

यह भी पढे : बिहार की ट्रेनें फुल, टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल 13 अक्तूबर से चलेगी

रेलवे NTPC भर्ती में किन पदों पर होगी नियुक्ति?

Sunrise Enclave

इस भर्ती के जरिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों को रेलवे के वाणिज्यिक, परिचालन, लेखा और प्रशासनिक विभागों में काम करने का अवसर मिलेगा। कुल 3,548 पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामरिक्तियां
गुड्स ट्रेन मैनेजर2,750
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट371
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट300
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर127
कुल पद3,548

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। संबंधित पद के लिए अधिसूचना में निर्धारित अन्य शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। पात्र आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

रेलवे NTPC के इन पदों पर सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार शुरुआती मूल वेतन निर्धारित किया गया है।

  • चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: ₹35,400 प्रतिमाह, पे लेवल-6
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर: ₹29,200 प्रतिमाह, पे लेवल-5
  • जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: ₹29,200 प्रतिमाह, पे लेवल-5
  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: ₹29,200 प्रतिमाह, पे लेवल-5

इसके अलावा नियमानुसार लागू भत्ते और सेवा संबंधी सुविधाएं मिलेंगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसमें शामिल हैं:

  1. प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
  2. द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षण

चयन मेरिट और निर्धारित पात्रता शर्तों के आधार पर होगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) से छूट दी गई है। हालांकि, उम्मीदवारों से बुनियादी कंप्यूटर और टाइपिंग दक्षता की अपेक्षा की जाएगी, जिसका आकलन नियुक्ति के बाद किया जाएगा।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 8 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 6 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 8 नवंबर 2026
  • आवेदन में संशोधन की अवधि: 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026

कहां करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना पढ़ सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले पदवार योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, शुल्क और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से जरूर जांच लें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट