सोशल संवाद / जमशेदपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पार्किंग और ड्रॉपिंग लण्डन के पास होल्डिंग एरिया शुरू कर दिया है। इससे ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ठहरने की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढे : धन्वंतरि आयुष अस्पताल में 12 अक्टूबर से होमियोपैथी ओपीडी
साथ ही प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। इसी सिलसिले में चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया शनिवार सुबह करीब 11 बजे सड़क मार्ग से टाटानगर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रेलवे अस्पताल में नवनिर्मित डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन किया। इसके बाद डीआरएम ने टाटानगर
स्टेशन की पार्किंग, ड्रॉपिंग लाइन और परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने अधिकारियों से स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और परिचालन व्यवस्था की जानकारी ली।











