चक्रधरपुर में 15 करोड़ से सुधरेंगी 4 ग्रामीण सड़कें, 21.10 किमी सड़क का होगा सुदृढ़ीकरण

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधरपुर में 15 करोड़ से सुधरेंगी 4 ग्रामीण सड़कें, 21.10 किमी सड़क का होगा सुदृढ़ीकरण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/चक्रधरपुर: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन की समस्या दूर करने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से चार सड़क योजनाओं पर काम कराया जाएगा। इन योजनाओं के तहत कुल 21.10 किलोमीटर सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। सोमवार को विधायक सुखराम उरांव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर चारों सड़क योजनाओं का भूमि पूजन किया। इससे पहले संबंधित गांवों के दिउरी ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की।

यह भी पढे : Jamshedpur: तिलक पुस्तकालय में कथित हिंसा को कुलवंत सिंह बंटी ने बताया लोकतंत्र पर कलंक, निष्पक्ष जांच की मांग

Sunrise Enclave

इन सड़कों के बेहतर होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचना भी आसान होगा। लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को निर्माण कार्य पूरा होने के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।

15 करोड़ रुपये से इन चार सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण

चारों सड़क योजनाओं के तहत अलग-अलग मार्गों पर काम कराया जाएगा। योजनाओं का विवरण इस प्रकार है:

  • इचाकुटी मोड़ से गुईबेरा भाया उटूटूआ पथ: बाईपी पंचायत के इस मार्ग के 10.10 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
  • सोनुवा मुख्य पथ से कोमाय भाया गुईकेरा चौक: 6.50 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 4 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च होंगे।
  • धानगांव से कोटसोना सड़क: 2.50 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण 1 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
  • चक्रधरपुर से चेलाबेड़ा सड़क: 2 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 1 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

ग्रामीणों की परेशानी दूर करना प्राथमिकता: सुखराम उरांव

भूमि पूजन के दौरान विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत की मांग कर रहे थे। उनकी समस्याओं को देखते हुए इन महत्वपूर्ण सड़कों के सुदृढ़ीकरण की पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि सड़कें बेहतर होने से ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की बात कही, ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता विशाल खालखो ने कहा कि चारों सड़क योजनाओं का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। सड़कों के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

भूमि पूजन में ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता विशाल खालखो, कनीय अभियंता पप्पू कुमार, मोनिष अतहर, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, मुखिया मेलानी बोदरा, तुरी कोड़ाह, सुरेश पान, सूरज खंडाईत, मदन तांती और गुलशन खंडाईत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट