सोशल संवाद / जमशेदपुर : ट्रेनों में दुर्गापूजा की भीड़ 15 अक्तूबर से उमड़ने लगेगी, लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने सात ट्रेनों को पूजा के दौरान रद्द कर दिया है। इससे झारखंड, बंगाल और ओड़िशा के ग्रामीण यात्रियों को टाटानगर, घाटशिला, चक्रधरपुर, राउरकेला और चांडिल से आवागमन में दिक्कत होगी।
यह भी पढे : एमजीएम अस्पताल में अब दांतों का एक्सरे होगा, आरसीटी भी जल्द
अभी आद्रा में लाइन ब्लॉक से टाटानगर-खड़गपुर एवं झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन 15 15 व 17 अक्तूबर को रद्द करने का आदेश है, जबकि चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन 14 से 19 अक्तूबर, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 16 व 20 अक्तूबर, टाटानगर-बिलासपुर 16 व 19 अक्तूबर, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 17 व 20 अक्तूबर और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस भी 20 अक्तूबर को रद्द होगी।
ट्रेनों को रद्द करने से सप्तमी से विसर्जन तक एक से दूसरी जगह घुमने वालों को परेशानी होगी। जमशेदपुर व आदित्यपुर के आकर्षक दुर्गापूजा पंडालों को देखने तीनों राज्यों के लोग आवागमन करते हैं। इधर, आसनसोल-टाटा की दो मेमू ट्रेनें 15 व 17 अक्तूबर को आद्रा तक अपडाउन करेगी, जबकि टाटा-हटिया का 15
क्रॉसिंग जाम होने से फंसी बक्सर व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
गम्हरिया और बृजराजपुर स्टेशनों के बीच रेलवे क्रॉसिंग जाम होने से मंगलवार सुबह टाटानगर से जा रही ट्रेनों का पहिया थम गया। इसमें टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस और पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को रोका गया था, जबकि चक्रधरपुर की तरफ से आ रही ट्रेनों के भी फंसने की सूचना है। इधर, क्रॉसिंग जाम और ट्रेनों के रुकने से रेलकर्मियों के साथ आरपीएफ जवानों में अफरातफरी मच गई। वहीं, ट्रेनों के यात्री भी बेवजह परेशान थे।
इससे रेलकर्मियों व सुरक्षा जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। गेटमैन के साथ मिलकर क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही रोककर सभी ट्रेनों को पार कराया गया। उक्त रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इससे 13 सितंबर को नशे में धुत वाहन सवार ने क्रॉसिंग ड्यूटी गेटमैन से दुर्व्यवहार एवं मारपीट कर जबरन फाटक खुलवाया था। जाम से चक्रधरपुर मंडल को भी अवगत कराने की सूचना है। लोगों ने क्रॉसिंग पर रोड ओवरब्रिज बनाने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में दो-चार पहिया वाहन सवार या पैदल राहगिर को परेशानी न हो।











