टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल ट्रेन रवाना, छठ पर वेटिंग

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल ट्रेन रवाना, छठ पर वेटिंग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल ट्रेन पहली बार बिहार के यात्रियों को लेकर रवाना हुई। मंगलवार रात प्लेटफॉर्म नंबर दो से रवाना 20 कोच की स्पेशल ट्रेन की हर श्रेणी में सीट खाली थी। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के यात्रियों की सुविधा में रेलवे ने 25 नवंबर तक अप-डाउन में मंगलवार-बुधवार को बिहार मार्ग में स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश दिया है। पूजा से काफी पहले रवानगी के कारण स्लीपर में 800 से अधिक और थर्ड एसी में करीब सौ सीटें बुक नहीं हुईं। हालांकि छठ के लिए अभी से वेटिंग है।

यह भी पढे : सात ट्रेनों के रद्द होने से परेशान होंगे हजारों यात्री

Sunrise Enclave

ट्रेन के जनरल कोच में भी एक-डेढ़ दर्जन ही यात्री थे। हालांकि, टाटा-बक्सर के बीच 16 स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव है। इससे बक्सर पूजा स्पेशल ट्रेन में चांडिल, मुरी, बोकारो व बिहार के अन्य स्टेशनों से यात्रियों के सवार होने की उम्मीद है। छठ पूजा को लेकर टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन की स्लीपर व थर्ड एसी कोच की सीट अभी से वेटिंग है। इधर, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से टाटानगर स्टेशन होकर संतरागाछी-अजमेर स्पेशल 28 दिसंबर, संतरागाछी से मुंबई पूजा स्पेशल ट्रेन 28 अक्तूबर, इतवारी-शालीमार स्पेशल 15 से 30 अक्तूबर और संबलपुर-संतरागाछी स्पेशल 14 व 21 अक्तूबर को चलाने का आदेश है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---