सोशल संवाद / जमशेदपुर : शारदीय नवरात्रि की पावन एवं मंगल बेला में भाजपा युवा नेता देवाशीष झा ने सीतारामडेरा स्थित गुजराती समाज के अम्बिका सत्संग भवन में मां भगवती की संध्या आरती में भाग लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह भी पढ़े : नवरात्रि में बोम्मई कोलू की परंपरा, जानें तमिल समाज में गुड़ियों के दिव्य दरबार का महत्व
इस अवसर पर नीरज पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर देवाशीष झा का स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही, उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रसाद भी प्रदान किया गया। इस आत्मीय सम्मान और स्नेह से अभिभूत देवाशीष झा ने नीरज पटेल के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने समस्त शहरवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि मां भगवती की आराधना शक्ति की उपासना है, जो बुराइयों का नाश कर जीवन में सकारात्मकता का संचार करती है। मां की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही उनकी कामना है।
कार्यक्रम में अम्बिका सत्संग भवन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मां भगवती की आराधना की और उनके श्रीचरणों में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।










