टेल्को श्री श्री राममंदिर में महाअष्टमी के दिन पूजी गई माँ महागौरी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Goddess Mahagauri was worshipped on Maha Ashtami at Telco Shri Shri Ram Mandir

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : श्री श्री राममन्दिर दुर्गा पूजा समिति,टेल्को द्वारा महाअष्टमी पर विधिविधान से माँ दुर्गा के अष्टम रूप माहामाई महागौरी की पूजा की गई। महाअष्टमी को प्रसाद के सैकड़ों थाल का चढ़ावा भक्तों व श्रद्धालुओं के द्वारा मां दुर्गा को चढ़ाया गया।विधिवत पूजन के बाद महाआरती में सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही ।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर MGM अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे इमरजेंसी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

महागौरी माता के पूजन के बाद सामुहिक पुष्पांजलि देने हेतु सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । पूरा मंदिर परिसर माता के जयघोष व ढाक बाजा की गूंज से गुंजायमान रही। मंदिर प्रांगण में भक्त व श्रद्धालुओं की अपार आस्था भीड़ के रूप में दिख रही थी। सभी वैदिक अनुष्ठान श्रीराममंदिर टेल्को के मुख्य पुरोहित जीवानंद मिश्रा, विनोद मिश्रा और राजेश पाण्डेय के देखरेख में हो रही है।

महाअष्टमी के महाभोग प्रसाद (खिचड़ी,सब्जी,खीर) का वितरण मंदिर प्रांगण में कल यानि 19 अक्तूबर दिन सोमवार को किया जायेगा। इस अवसर पर राममन्दिर समिति के सभी प्रतिनिधि,सद्स्य और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---