कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Teenager stabbed to death near Kadma toll bridge

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के टोल ब्रिज के पास सोमवार शाम एक 12 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े किशोर को स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कदमा रामजनम नगर निवासी सन्नी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े : दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सोनारी शांति समिति का सराहनीय सेवा कार्य

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोर की मौत की खबर से परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाने वाले स्थानीय निवासी आशीष ने बताया कि सोमवार शाम वे लोग टोल ब्रिज के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े एक किशोर पर पड़ी। पास जाकर देखने पर किशोर के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए जाने के निशान मिले। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए किशोर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किशोर पर हमला किसने और किन परिस्थितियों में किया। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---