जमशेदपुर में टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस रविवार को भी चलेंगे, बाजार की मांग पूरी करने के लिए फैसला

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस रविवार को भी चलेंगे, बाजार की मांग पूरी करने के लिए फैसला

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बाजार में कमर्शियल वाहनों की बढ़ती मांग और उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट में रविवार को भी कामकाज होगा। प्रबंधन ने उत्पादन की जरूरतों को देखते हुए रविवार को सामान्य कार्यदिवस की तरह प्लांट संचालित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े : बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उत्पादन लक्ष्य पूरा करने के लिए बढ़ाया कामकाज

वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने मार्च में दोनों कंपनियों पर उत्पादन का दबाव बढ़ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स में 11,500 से अधिक वाहनों और टाटा कमिंस में 11,500 से अधिक इंजन के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था। लंबित ऑर्डर पूरे करने और बाजार की मांग के अनुरूप सप्लाई बनाए रखने के लिए रविवार को भी सभी विभागों में कामकाज करने का फैसला लिया गया।

कर्मचारियों को मिलेगी बदले में छुट्टी

प्रबंधन के आदेश के अनुसार, रविवार को दोनों कंपनियों के विभाग, डिवीजन, शॉप फ्लोर और जनरल ऑफिस सामान्य दिनों की तरह संचालित होंगे। टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को रविवार को काम करने के बदले वैकल्पिक छुट्टी दी जाएगी, जिसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

वहीं, टाटा कमिंस में कर्मचारियों की श्रेणी के अनुसार बदले में अतिरिक्त वेतन या कंपन्सेटरी ऑफ की व्यवस्था की गई है। यह कदम उत्पादन की गति बनाए रखने और ग्राहकों की मांग पूरी करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट