कोलकाता एयरपोर्ट के टॉयलेट में मिला बम की धमकी वाला नोट, मचा हड़कंप; उड़ानों पर असर नहीं

By Riya Kumari

Published :

Follow
कोलकाता एयरपोर्ट के टॉयलेट में मिला बम की धमकी वाला नोट, मचा हड़कंप; उड़ानों पर असर नहीं

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को एयरपोर्ट के महिला शौचालय में टिश्यू पेपर पर हाथ से लिखा धमकी भरा नोट मिला। इसमें बोर्डिंग गेट नंबर 30 पर बम होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू कर दी। हालांकि, इस घटना के कारण उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

यह भी पढ़े : Tata Sons विवाद में Tata Trusts के समर्थन में उतरीं 6 पारसी संस्थाएं, PM मोदी को लिखी चिट्ठी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

सफाईकर्मी को मिला धमकी भरा नोट

अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट के महिला शौचालय में सफाई कर रहे एक कर्मचारी को टिश्यू पेपर पर लिखा नोट मिला। नोट में बोर्डिंग गेट नंबर 30 पर बम होने की चेतावनी दी गई थी। कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी, जिसके बाद एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई।

CISF और बम निरोधक दस्ते ने चलाया तलाशी अभियान

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित बोर्डिंग गेट के आसपास तलाशी ली। पुलिस, CISF और बम निरोधक दस्ते ने एयरपोर्ट परिसर की जांच की। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई।

अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस बीच एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य बना रहा और यात्रियों को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोट किसने छोड़ा, इसका पता लगाने के लिए एयरपोर्ट के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। नोट मिलने की परिस्थितियों को समझने के लिए संबंधित सफाईकर्मी से भी पूछताछ की गई।

गौरतलब है कि इससे पहले 8 अक्टूबर को भी कोलकाता एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। उस समय भी सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट