Salaar 2 Update: प्रभास की फिल्म की शूटिंग कब होगी शुरू? प्रशांत नील ने बताया प्लान

By Riya Kumari

Published :

Follow
Salaar 2 Update: प्रभास की फिल्म की शूटिंग कब होगी शुरू? प्रशांत नील ने बताया प्लान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : साउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस के लिए ‘Salaar 2’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। डायरेक्टर प्रशांत नील ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने को लेकर अपडेट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की इस एक्शन फिल्म की शूटिंग जून 2027 में शुरू हो सकती है। फिल्म का नाम ‘सलार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम’ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : Ramayana 2 Release Date: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 2028 तक टली? दिवाली पर रिलीज की चर्चा

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

प्रभास ने मांगा बर्थडे गिफ्ट, प्रशांत नील ने दिया अपडेट

प्रभास के जन्मदिन के मौके पर डायरेक्टर प्रशांत नील से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान प्रभास ने उनसे बर्थडे गिफ्ट के बारे में पूछा। रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें ‘Salaar 2’ से बेहतर कोई गिफ्ट नहीं चाहिए।

इसके जवाब में प्रशांत नील ने बताया कि फिल्म का काम जून 2027 में शुरू करने की योजना है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

पहले ‘ड्रैगन’ पर काम कर रहे हैं प्रशांत नील

प्रशांत नील फिलहाल जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘ड्रैगन’ पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के पूरा होने के बाद वह ‘Salaar 2’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। वहीं, प्रभास के पास भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘फौजी’, ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 AD’ का सीक्वल शामिल हैं।

आगे बढ़ेगी देवा और वरधा की कहानी

‘सलार: पार्ट 1 – सीजफायर’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास ने देवा और पृथ्वीराज सुकुमारन ने वरधा का किरदार निभाया था। कहानी काल्पनिक शहर खांसार की सत्ता, दोस्ती और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।

दूसरे भाग में कहानी आगे बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावित तारीख के अलावा मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट