सोशल संवाद / डेस्क : भाजपा प्रदेश प्रभारी आरती मेहरा और महरौली जिला प्रभारी श्वेता कौशिक की मौजूदगी में जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में महिला मोर्चा को मजबूत बनाने, महिला कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और सशक्तिकरण तथा शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़े : डीएल में नाम और पता बदलने का शुल्क हटेगा
श्वेता कौशिक की उपस्थिति में महिला कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, उनकी संगठनात्मक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया। बैठक का उद्देश्य महिला मोर्चा को अधिक संगठित और प्रभावी बनाते हुए संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना रहा।










