एसएसपी ने डोबो और कदमा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
एसएसपी ने डोबो और कदमा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने 27 अक्टूबर को डोबो और कदमा स्थित चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस की निगरानी प्रणाली की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : चक्रवात की आशंका और दीपावली-छठ को लेकर JNAC अलर्ट, नगर आयुक्त ने दिए तैयारी के निर्देश

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

वाहन जांच में सतर्कता बरतने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने चेक पोस्टों पर वाहन जांच अभियान को सतर्कता और प्रभावी तरीके से चलाने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने पुलिसकर्मियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी के साथ करने को कहा। उन्होंने चेक पोस्टों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए।

अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस सक्रियता जरूरी

डोबो और कदमा चेक पोस्टों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से किया गया। पुलिस की सक्रिय निगरानी और नियमित वाहन जांच से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट