सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर में गुरुवार को पकड़ा गया गिरोह विदेशी कंपनी गेट आईडी के गेमिंग एप के जरिए लोगों को जोड़कर ठगी करता था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को गेम खेलने और उसमें रुपये लगाने के लिए प्रेरित करते थे।
गेमिंग आईडी के जरिए लोगों को जोड़ने, उनके खाते से लेन-देन कराने और रुपये की निकासी की प्रक्रिया में भी – उनकी भूमिका थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।
ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी मीडिया को – दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस को 29 अक्तूबर को साइबर ठगी से जुड़े बिरसानगर में पकड़े गए साइबर गिरोह के सभी अपराधी जमशेदपुर के के मोबाइल व बैंक खातों से होता था लेन-देनः साइबर ठगी के इस नेटवर्क में मोबाइल और सिम कार्ड की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस ने छापेमारी दौरान अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गेमिंग एप से कितने लोगों को जोड़ा गया था और उनके माध्यम से कितनी राशि की लेनदेन हुई। जब्त मोबाइल और लैपटॉप की जांच से गेमिंग आईडी, लेन-देन का रिकॉर्ड, लोगों से बातचीत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्तः आरोपियों के पास से लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, वाईफाई राउटर और अन्य सामान जब्त किए हैं। इसके अलावा नकद 8440 रुपये भी बरामद किए गए हैं। जब्त उपकरणों की तकनीकी जांच की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि इस नेटवर्क में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले और लोगों को गेमिंग एप से जोड़ने वाले अन्य लोग कौन हैं।
इनकी हुई गिरफ्तारीः गिरफ्तार आरोपियों में गोलमुरी चर्च रोड निवासी एम. भानु प्रकाश (31), टेल्को बारीनगर निवासी मो. फरहान (21), बिरसानगर निवासी राहुल मिंज, अभिषेक राज (25) और सिदगोड़ा निवासी श्रवण सोना (23) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 67 सिमकार्ड, 102 एटीएम कार्ड, 25 मोबाइल फोन और पांच लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।










