जमशेदपुर में स्काउट्स एवं गाइड्स की बैठक, 9 नवंबर से राज्य पुरस्कार और तृतीय सोपान शिविर; 4 दिसंबर को दलमा ट्रैकिंग

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में स्काउट्स एवं गाइड्स की बैठक, 9 नवंबर से राज्य पुरस्कार और तृतीय सोपान शिविर; 4 दिसंबर को दलमा ट्रैकिंग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के विद्यालयों में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने और संगठन के विस्तार को लेकर शनिवार को साकची स्थित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आम बगान स्थित कार्यालय में सुबह 11:30 बजे हुई बैठक में आगामी प्रशिक्षण शिविरों, कार्यक्रमों और विद्यालयों के पंजीयन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

यह भी पढे : भारत में सबसे तेजी से गरीबी घटी:27.1% से गिरकर 2.6% पर आई, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट- 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

बैठक की अध्यक्षता भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष सतीश बन्नवाल ने की। बैठक का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने किया, जबकि जिला ट्रेनिंग कमिश्नर ब्रह्मजीत कौर ने संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

9 नवंबर से आयोजित होगा राज्य पुरस्कार शिविर

बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य पुरस्कार एवं तृतीय सोपान शिविर का आयोजन 9 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके अलावा आगामी 4 दिसंबर को दलमा ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

7 नवंबर को मनाया जाएगा स्थापना दिवस और फ्लैग डे

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्थापना दिवस और फ्लैग डे 7 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज के उत्कृष्ट और गणमान्य व्यक्तियों को फ्लैग एवं स्कार्फ प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालयों को पंजीयन शुल्क जमा करने के लिए किया जाएगा प्रेरित

बैठक में जिले के सभी विद्यालयों को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का निर्धारित पंजीयन शुल्क जमा करने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही स्कूलों में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों के विस्तार और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण से जोड़ने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण और गतिविधियों के विस्तार पर जोर

बैठक में स्काउटिंग एवं गाइडिंग के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने पर चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों और प्रशिक्षण शिविरों को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट