दिल्ली में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल हुए जमशेदपुर के कांग्रेस नेता, रामलीला मैदान तक निकाला मार्च

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दिल्ली में 1 नवंबर 2026 को आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में पूर्वी सिंहभूम के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला।

यह भी पढ़े : Jamshedpur News: तीसरी जागी बांग ईओ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sunrise Enclave

जानकारी के अनुसार, मार्च कनॉट प्लेस से शुरू होकर अजमेरी गेट और मिंटो रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा वोटों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

रैली में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव, जिला कांग्रेस महामंत्री विश्वजीत जेना, युवा कांग्रेस नेता सोनू सोनकर और पूर्व जिला सचिव रऊफ खान शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर ज्ञानेश, तुमको जाना होगा’ और ‘वोट चोर, चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने इस रैली के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाता अधिकारों की रक्षा का संदेश देने की बात कही।

दिल्ली में आयोजित इस रैली में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट