एलन मस्क की फ्लाइंग कार पर Ranbir Kapoor का बयान वायरल, रामायण के पुष्पक विमान का किया जिक्र

By Riya Kumari

Published :

Follow
एलन मस्क की फ्लाइंग कार पर Ranbir Kapoor का बयान वायरल, रामायण के पुष्पक विमान का किया जिक्र

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Ranbir Kapoor इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एलन मस्क की फ्लाइंग कार और रामायण में वर्णित पुष्पक विमान की तुलना करते हुए एक दिलचस्प टिप्पणी की। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढे : Ram Charan की ‘Game Changer’ पहले बनने वाली थी Rajkummar Rao की ‘Newton’ जैसी फिल्म, Karthik Subbaraj ने किया बड़ा खुलासा

Sunrise Enclave

Ranbir Kapoor ने क्या कहा?

एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान रामायण के अद्भुत अस्त्र-शस्त्र और तकनीक पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान Ranbir Kapoor ने एलन मस्क की उड़ने वाली कार का जिक्र करते हुए कहा कि एलन मस्क ने हाल ही में एक फ्लाइंग कार बनाई है, जबकि भारत ने ऐसा करीब 5,000 साल पहले ही कर लिया था।

रणबीर का यह इशारा रामायण में वर्णित पुष्पक विमान की ओर था। इस बातचीत में फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और अन्य कलाकार भी मौजूद थे।

क्या है रामायण का पुष्पक विमान?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पुष्पक विमान एक दिव्य उड़ने वाला रथ था। इसका निर्माण देवताओं के शिल्पकार विश्वकर्मा ने भगवान ब्रह्मा के लिए किया था। बाद में यह विमान कुबेर को मिला, लेकिन रावण ने कुबेर को पराजित कर इसे अपने अधिकार में ले लिया था।

रामायण में पुष्पक विमान को ऐसा दिव्य वाहन बताया गया है, जो विचारों की गति से उड़ सकता था और यात्रियों की संख्या के अनुसार अपना आकार बढ़ा सकता था।

पुष्पक विमान का डिजाइन तैयार करने में लगे दो साल

फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने इंटरव्यू में बताया कि पुष्पक विमान का अंतिम डिजाइन तैयार करने में टीम को करीब दो साल लगे। इसके लिए कई डिजाइन पर काम किया गया और फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के साथ विमान के लुक को तालमेल बैठाने के लिए कई बदलाव किए गए।

कब रिलीज होगी Ranbir Kapoor की रामायण?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।

Ranbir Kapoor की पुष्पक विमान को लेकर की गई टिप्पणी ने फिल्म के प्रमोशन के बीच दर्शकों का ध्यान खींचा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट