Ram Charan की ‘Game Changer’ पहले बनने वाली थी Rajkummar Rao की ‘Newton’ जैसी फिल्म, Karthik Subbaraj ने किया बड़ा खुलासा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ram Charan की ‘Game Changer’ पहले बनने वाली थी Rajkummar Rao की ‘Newton’ जैसी फिल्म, Karthik Subbaraj ने किया बड़ा खुलासा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : साउथ सुपरस्टार Ram Charan की फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर फिल्ममेकर कार्तिक सुब्बाराज ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुरुआत में राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ की तरह एक गंभीर और वास्तविक कहानी पर आधारित होने वाली थी। लेकिन राम चरण जैसे बड़े स्टार और बड़े बजट के साथ फिल्म की कहानी का अंदाज बदल गया।

यह भी पढे : Nora Fatehi को दिल्ली कोर्ट का समन, 2 नवंबर को होंगी पेश; Sukesh Chandrashekhar केस में गवाह के तौर पर बुलाया

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

IAS अधिकारी की कहानी पर आधारित थी मूल स्क्रिप्ट

कार्तिक सुब्बाराज ने Student Tribe की एक मास्टरक्लास के दौरान बताया कि उन्होंने शंकर को एक ऐसी कहानी सुनाई थी, जिसमें एक IAS अधिकारी व्यवस्था के भीतर रहकर सिस्टम को बदलने की कोशिश करता है। इसकी कहानी का माहौल काफी वास्तविक और जमीन से जुड़ा हुआ था।

उन्होंने हिंदी फिल्म ‘न्यूटन’ का उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी कहानी भी कुछ उसी तरह की थी, लेकिन इसमें थोड़ा ज्यादा एक्शन और गैंगस्टर एंगल शामिल था।

कहानी में था मदुरै के गैंगस्टर का एंगल

कार्तिक ने बताया कि उन्होंने यह कहानी मूल रूप से तमिल में लिखी थी। इसमें मदुरै के एक व्यक्ति और गैंगस्टर से जुड़ा ट्रैक भी शामिल था। उनका इरादा एक ऐसी कहानी बनाने का था, जिसमें राजनीतिक व्यवस्था, एक्शन और वास्तविक घटनाओं जैसा माहौल देखने को मिले।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कहानी पूरी तरह ‘न्यूटन’ जैसी नहीं थी, बल्कि उसमें व्यावसायिक सिनेमा के लिए ज्यादा एक्शन रखा गया था।

राम चरण और शंकर के आने से बदल गया कहानी का अंदाज

कार्तिक सुब्बाराज के मुताबिक, जब इस कहानी पर राम चरण जैसे बड़े स्टार और शंकर जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ काम शुरू हुआ, तो फिल्म की पूरी कहानी और उसका स्वरूप बदल गया। उन्होंने बताया कि बड़े स्टार और बड़े बजट के साथ कहानी की दिशा भी बदल गई।

इसके बावजूद कार्तिक ने खुशी जताई कि शंकर जैसे प्रतिष्ठित निर्देशक ने उनकी कहानी को अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया।

2025 में रिलीज हुई थी ‘गेम चेंजर’

शंकर के निर्देशन में बनी ‘गेम चेंजर’ में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में एसजे सूर्या, अंजलि, श्रीकांत और समुथिरकानी जैसे कलाकार भी शामिल थे। यह राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट