भगवान बिरसा मुंडा को नमन, CRPF ने शुरू किया जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा

By Riya Kumari

Published :

Follow
भगवान बिरसा मुंडा को नमन, CRPF ने शुरू किया जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जनजातीय गौरव, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से 60वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढे : टाटानगर-कटिहार और ब्लैक डायमंड समेत 8 ट्रेनों के नंबर बदलेंगे, जनवरी 2027 से नॉन-सुपरफास्ट श्रेणी में चलेंगी

Sunrise Enclave

कार्यक्रम में 60वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों की महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया।

15 नवंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

उल्लेखनीय है कि 01 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान 60वीं वाहिनी CRPF की ओर से जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं के साथ स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पखवाड़े का समापन 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों के साथ होगा।

इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट