सोशल संवाद / जमशेदपुर : धनतेरस पर खरीदारी को लेकर सर्राफा बाजार तैयार है। इस बार सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों के अनुकूल माहौल मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि सोने की ऊंची कीमतों के बीच कम वजन में भारी लुक वाले गहनों की मांग बढ़ रही है। सर्राफा कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस पर अच्छी खरीदारी होगी।
यह भी पढे : अवैध पार्किंगः 27 वाहनों पर 1.73 लाख रुपये जुर्माना
धनतेरस के साथ शादी के लग्न को देखते हुए भी लोग गहनों की खरीदारी कर रहे हैं। एक नवंबर की कीमतों की तुलना एक सितंबर से करें तो सोना दो महीने में 13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी की कीमत में पांच महीने के दौरान 850 रुपये प्रति 10 सोने की कीमत में दो महीने में 14,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट चांदी भी पांच महीने में ग्राम हुई सस्ती कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद 850 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
आभूषण ज्वेलर्स के संचालक कमल सिंघानिया ने बताया कि कीमतों में कमी आने से धनतेरस पर सोने के गहनों की अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है। अभी लोग केवल धनतेरस के लिए ही नहीं, बल्कि शादी के लग्न को देखते हुए भी गहने खरीद रहे हैं। कीमतों में गिरावट के बाद से ही ग्राहकों ने ऑर्डर देना शुरू कर दिया था। सोने के अलावा चांदी की एंटीक ज्वेलरी (ऑक्सीडाइज्ड स्टर्लिंग सिल्वर या इटैलियन सिल्वर) भी ग्राहकों को पसंद आ रही है।











