जेवियर पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने 20 मॉडलों से दिखाई प्रतिभा

By Riya Kumari

Published :

Follow
जेवियर पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने 20 मॉडलों से दिखाई प्रतिभा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विज्ञान से जुड़े आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का परिचय दिया।

यह भी पढे : Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, CJI ने कसा तंज

Sunrise Enclave

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से कुल 20 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए। इन मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने दैनिक जीवन में विज्ञान और तकनीक की उपयोगिता को बेहद रोचक तरीके से समझाया। विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रिक हाईवे, पिनहोल कैमरा, ऑटोमेटिक फायर अलार्म, डिजास्टर अलर्ट, स्मार्ट सिटी, वाटर साइकिल, एआई स्मार्ट फार्मिंग सिस्टम, टेलीस्कोप, हाइड्रोलिक पावर प्लांट, मैग्नेटिक एलिवेशन ट्रेन, वाटर डिस्पेंसर, होम सिक्योरिटी, वाटर फिल्ट्रेशन सिस्टम और स्मार्ट एग्रीकल्चर जैसे मॉडल प्रस्तुत किए।

खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने केवल मॉडल तैयार ही नहीं किए, बल्कि उनके काम करने के सिद्धांत और उपयोगिता को भी पूरे आत्मविश्वास के साथ समझाया। बच्चों की वैज्ञानिक सोच और तकनीकी समझ ने प्रदर्शनी को खास बना दिया।

स्मार्ट सिटी मॉडल को मिला पहला स्थान

निर्णायक मंडल ने सभी मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया और उनके प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं की घोषणा की। इसमें स्मार्ट सिटी मॉडल बनाने वाले आदित्य कुमार, पवन कुमार विश्वास, अंजन कुमार रजक, रवि दंडपत और संचिता नारायण देव के समूह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

वहीं, वाटर फिल्ट्रेशन मॉडल बनाने वाले शुभम कुमार, राजवीर प्रसाद, अनिल मांझी और हर्ष राज के समूह ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि डिजास्टर अलर्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले अंशु कुमार, साहिल कुमार सिंह, चिरंजीवी यादव, अंकित कुमार और हिमांशु कुमार के समूह को तीसरा स्थान मिला।

दो समूहों को मिला अचीवमेंट पुरस्कार

प्रदर्शनी में यू-टर्न माउंटेन रोड सेफ्टी मॉडल तैयार करने वाले कुमार अभय, साहिल कुमार सिंह, नीरज कुमार उपाध्याय, अंशु कुमार सिंह और वैभव वर्मा के समूह को अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सेफ्टी मेजर्स मॉडल बनाने वाली सुहानी कुमारी, आराध्या सिंह, प्रिया श्रीवास्तव और कीर्ति भारद्वाज की टीम को भी अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्कूल प्रबंधन ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

इस अवसर पर विद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर राज आर्यन ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की सराहना की।

कार्यक्रम में गोविंदपुर ब्रांच की डायरेक्टर रूपा महतो, समिति सदस्य मनोज दास, मीना गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस विज्ञान प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ नई चीजें सीखने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर दिया। उत्साह और उमंग से भरा यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---